8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अन्य खेल

VIDEO: ट्रैक के वो 50 सेकेंड जिसने हिमा को बनाया स्टार, भारत को दिलाया पदक

18वें एशियाई खेलों के आठवें दिन दुती चंद ने 100 मीटर, मोहम्मद अनस ने पुरुषों की 400 मीटर और हिमा दास ने महिलाओं की 400 मीटर में रजत पदक हासिल किया।

Google source verification

image

Akashdeep Singh

Aug 27, 2018

नई दिल्ली। एथलेटिक्स में भारत ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 18वें एशियाई खेलों के आठवें दिन रविवार को 400 मीटर फाइनल में हीमा दास ने रजत पदक जीता। महिलाओं की 400 मीटर दौड़के फाइनल में हिमा ने 50.79 सेकेंड के समय के साथ दूसरा स्थान हासिल किया और रजत पदक अपने नाम किया। 18 साल की हिमा ने 50.79 सेकेंड का समय निकालकर अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा जो उन्होंने कल सेमीफाइनल में बनाया था। असम की रहने वाली हिमा ने इस वर्ष आईएएएफ अंडर-20 विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था, लेकिन यहां वह अपने पदक का रंग बदलने में कामयाब नहीं हो पाई। हिमा एक समय बहरीन की सल्वा नासिर के काफी करीब थीं, लेकिन आखिर में वह पीछे रह गईं।