7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अन्य खेल
Chhattisgarh: कराटे चैंपियन स्नेहा बंजारे ने की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात
Play video

Chhattisgarh: कराटे चैंपियन स्नेहा बंजारे ने की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश व प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर पदक जीतना गौरवान्वित करने वाला: सीएम साय
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashutosh Kumar

•

Updated: 27 Feb 2024, 9:55 PM IST

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मंगलवार को यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में वल्र्ड कराटे चैंपियनशिप, दुबई में सिल्वर मेडल विजेता स्नेहा बंजारे ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित वल्र्ड कराटे चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतने पर स्नेहा बंजारे को बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश व प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए यह उपलब्धि हासिल करना गौरवान्वित करने वाला है। इससे प्रदेश का मान बढ़ा है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आपकी सफलता से प्रदेश के बेटियों को भी प्रेरणा मिलेगी और कराटे के खेल में लड़कियां आगे आएंगी। मुख्यमंत्री ने स्नेहा बंजारे प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

आपको बताते चलें कि छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर की रहने वाली स्नेहा बंजारे ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित विश्व कराते चैंपियनशिप 2024 में सिल्वर मेडल हासिल किया है। स्नेहा बंजारे ने सीनियर वर्ग में 68 किग्रा में मेडल हासिल कर देश व प्रदेश को गौरवान्वित किया है। प्रतियोगिता में विश्व के 84 देशों के खिलाडिय़ों ने भाग लिया था। भारत से 49 खिलाडिय़ों का चयन हुआ, जिसमें छत्तीसगढ़ से एक मात्र खिलाड़ी के रूप में स्नेहा का चयन हुआ था। स्नेहा अपने वर्ग में 11 देशों के प्रतिभागियों को हराकर फाइनल में पहुंची थीं। फाइनल में उनका मुकाबला मिस्त्र के खिलाड़ी से हुआ और उन्होंने रजत पदक हासिल किया। स्नेहा वर्तमान में गुरुघासीदास विश्वविद्यालय में एमपीएड फाइनल ईयर की छात्रा है। बतौर खिलाड़ी स्नेहा ने अनेकों पदक जीते हैं ।

बड़ी खबरें

View All

अन्य खेल

खेल