
नई दिल्ली। भारत के दिग्गज पहलवान सुशील कुमार ने केवल एक मिनट के भीतर ही अपने प्रतिद्वंद्वी को चित करते हुए यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में अपने स्वर्ण पदकों की हैट्रिक के साथ ही भारत की झोली में 14वां स्वर्ण पदक डाला। सुशील ने पुरुषों की 74 किलोग्राम वर्ग स्पर्धा में दक्षिण अफ्रीका के जोहानेस बोथा को 10-0 से मात देकर राष्ट्रमंडल खेलों का तीसरा स्वर्ण पदक जीता। स्वर्ण जीतने के बाद सुशील ने मीडिया से बात की और अपने कोच को इसका श्रेय दिया। आइए देखते हैं उनका ये वीडियो