5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाली

VIDEO : अच्छी पहल : यहां कुर्सियों पर लिखे नारे दे रहे हैं पर्यावरण संरक्षण का संदेश

-पाली जिले के जोजावर ग्राम पंचायत की ओर से सार्वजनिक स्थानों व सरकारी विभागों के बाहर लगाई गई हैं कुर्सियां

Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Jul 23, 2019

पाली/धनला। जिले के जोजावर ग्राम पंचायत [ Village panchayat ] की ओर से सार्वजनिक स्थानों तथा सरकारी विभागों के बाहर बैठने के लिए कुर्सियां लगाई [ Sockets installed ] गई है। जिससे राहगीरों व ग्रामीण को वहां जाने पर अपनी बारी आने तक खड़े नहीं रहना पड़ेगा। ये कुर्सियां सरकारी अस्पताल, सीनियर स्कूल, त्रिवेणी महादेव मंदिर, ग्राम पंचायत भवन परिसर के अलावा अन्य जगह पर लगाई गई है। अभी ये कुर्सियां पंचायत मुख्यालय जोजावर गांव में तथा दूसरे चरण में 20 कुर्सियां पंचायत क्षेत्र के अन्य गांवों में लगवाई गई है।

कुर्सियों पर लिखे नारे
पत्थर की इन कुर्सियों पर प्रेरक नारे अंकित किए गए है। नारों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण [ Environment protection ], जल संरक्षण [ water conservation ], पौधरोपण, स्वच्छता, बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ [ beti bachao-beti padhao ] और सडक़ सुरक्षा [ road safety ] का संदेश दिया जा रहा है। पूर्व पंचायत समिति सदस्य शिवलाल रावल, व्यापार मण्डल कोषाध्यक्ष नाथुसिंह परिहार, वार्डपंच कालूराम मेघवाल, ढगलाराम मीणा आदि ने इसे सरपंच सुधा रावल और ग्राम विकास अधिकारी मदनसिंह की अच्छी पहल बताया।

आमजन को मिलेगी सुविधा
सरकारी कार्यालयों के बाहर तथा सार्वजनिक स्थानों पर पत्थर की कुर्सियां लगाने से आमजन को सुविधा होगी। इसके साथ ही नारों से जागरूकता आएगी। -सुधा रावल सरपंच ग्राम पंचायत जोजावर