19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाली
VIDEO : सेन महाराज की 723वीं जंयती मनाई, शोभायात्रा में दिखा उत्साह, जगह-जगह स्वागत
Play video
Hindi News / Rajasthan / Pali / Videos / VIDEO : सेन महाराज की 723वीं जंयती मनाई, शोभायात्रा में दिखा उत्साह, जगह-जगह स्वागत

VIDEO : सेन महाराज की 723वीं जंयती मनाई, शोभायात्रा में दिखा उत्साह, जगह-जगह स्वागत

-शहर के पानी दरवाजा से निकाली शोभायात्रा में शामिल झांकियां आकर्षक का केन्द्र रही
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पाली

•

image

Chenraj Bhati

•

Updated: 17 Apr 2023, 8:42 PM IST

पाली। सैन समाज विकास समिति की ओर से सैन महाराज की 723वीं जंयती पर पानी दरवाजा से शोभायात्रा निकाली गई। बैंड-बाजों के साथ निकली शोभायात्रा में शामिल झांकियां आकर्षक का केन्द्र रही। इस दौरान शहरवासियों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत भी किया।

इस मौके पर विधायक ज्ञानचंद पारख, सैन समाज के अध्यक्ष अचलाराम सैन, टैगोर शर्मा व सैन समाज के पदाधिकारियों को माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा, पार्षद विकास बुबकिया, राधेश्याम चौहान, पूर्व पार्षद अशोक बाफना, मंडल अध्यक्ष मुकेश नाहर, बहादुरसिंह राठौड़, कमलेश मेवाडा, रमेश परिहार, प्रतापसिंह राठौड़, अन्नू सोलंकी, दीपक सोनी, रामचंद्र तोषावरा, रामलाल चौहान आदि मौजूद रहे।

भजन संध्या का हुआ आयोजन
पाली। पाली मारू सैन मंदिर पर सैन महाराज की 723वीं जंयती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। मनीष पंवार सैन ने बताया की जयंती के पूर्व संध्या पर मारू सैन मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ।

सोमवार सुबह मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष भंवरलाल चौहान, मंदिर निर्माण कमेटी अध्यक्ष सम्पतराज परिहार की अध्यक्षता में समाज सेवी चन्दन सोलंकी तथा मारू सैन छात्रावास अध्यक्ष मदनलाल तंवर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान समाजबंधुओं ने सैन महाराज की पूजा-अर्चना की। मंदिर प्रांगण में दिनभर भजन-कीर्तन चलते रहे। इसमें भगवती प्रसाद तथा महेन्द्र मोहीत राज के शानदार भजनों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालुओं ने झूमने का आंनद लिया। इस मौके मंदिर ट्रस्ट कोषाध्यक्ष सम्पतराज राठौड़, सचिव चंपकलाल सैन, सम्पतराज सैन, दिलीप सैन, रामेश्वर दुधीया, हिरालाल सुरंग, नारायणलाल सैन, रमेश सैन, मनीष पंवार, हेम दुधिया, किशोर वनदार, मांगीलाल बासनी, बंशीलाल पृथ्वीराज सैन, गिरधारीलाल कैलाश सहित कई समाजबंधु मौजूद रहे।