5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाली
VIDEO : बाजार में बरसने लगा धन, धनत्रयोदशी पर बरसेगी चांदी
Play video

VIDEO : बाजार में बरसने लगा धन, धनत्रयोदशी पर बरसेगी चांदी

ज्वैलरी बाजार सजा: धन घर ले जाने को आभूषण बुक करवाने पहुंच रहे शहरवासी व ग्रामीण
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Nov 03, 2018

पाली। पंचपर्व के आगाज के पहले दिन धनत्रयोदशी पर बाजार में धन की वर्षा होती है। दुकानदारों के चेहरे शानदार ग्राहकी और ग्राहकों के नई वस्तुएं व आभूषण घर ले जाने की खुशी से दमक उठते हैं, लेकिन इस बार यह खुशी धनत्रयोदशी से पहले ही आ गई है। ज्वैलरी बाजार में अभी से जबरदस्त ग्राहकी के कारण विक्रेताओं को पूरे दिन फुर्सत नहीं मिल रही है। यहां लोग अपने व परिजनों के लिए आभूषण पसंद कर रहे हैं और उनको बुक करवाकर घर लौट रहे हैं।

मारवाड़ी आभूषणों की मांग अधिक
ज्वैलरी बाजार में मारवाड़ी स्टाइल के आभूषणों की मांग है। विक्रेताओं ने भी अलग-अलग वजन के आभूषण बनाए है। महिलाएं व युवतियां अभी आड़, भुजबंद, नेकलेस सेट, चेन, बाजूबंद, तिमणियां, गजरा, गो भरू, रजवाड़ा सेट, रखड़ी पसंद कर रही है।

गेरू ज्वैलरी भी पसंद
इस बार महिलाओं में गेरू ज्वैलरी की भी जबरदस्त डिमांड है। महिलाएं लाल रंग का दिखने वाले सोने से बने आभूषण पसंद कर रही है। जिससे वे दीपोत्सव पर दूसरों से अलग दिखे और उनकी सुंदरता को चार-चांद लग जाए। इसके अलावा कुंदन, एंटिक ज्वैलरी की भी वैरायटी लोगों को पसंद आ रही है। धनत्रयोदशी पर अधिक राशि खर्च नहीं करने वालों के लिए एक तोले सोने के भी सेट, चेन व ब्रेसलेट आदि ज्वैलर्स ने शो-रूमों व दुकानों पर सजाए हैं।

चांदी बाजार भी दमका
धनत्रयोदशी पर सोने के साथ चांदी के आभूषण व सिक्कों की बिक्री भी अधिक होती है। ज्वैलर्स ने चांदी की पायजेब, ब्रेसलेट, कंदौरे आदि आभूषणों के साथ सिक्कों व चांदी के नोट भी दुकानों में सजा लिए है। कई दुकानदारों ने पुराने चांदी के सिक्के भी सजाए है।

वैरायटी का कलेक्शन
धनत्रयोदशी को लेकर अभी से आभूषणें की बिक्री शुरू हो गई है। लोग उस दिन जल्दी आभूषण घर ले जाने के लिए अभी से पसंद कर बुकिंग करवाकर जा रहे हैं। हमने नई वैरायटी का कलेक्शन किया है। -नरेश अडाणिया, ज्वैलर्स

ग्राहकों में उत्साह
आभूषणों को लेकर ग्राहकों में उत्साह है। धनत्रयोदशी को लेकर हमने मारवाड़ी के साथ अन्य आभूषण तैयार किए है। चांदी के आभूषण भी बनाए है। इस बार धनत्रयोदशी की ग्राहकी अभी से शुरू हो गई है। -पीयूष सोनी, ज्वैलर्स

लोगों में उत्साह
इस बार धनत्रयोदशी पर आभूषण खरीदने को लेकर लोगों में उत्साह है। लोग अभी से धनत्रयोदशी पर ले जाने के लिए आभूषण पसंद कर बुक करवा रहे हैं। मारवाड़ी स्टाइल की वैरायटी अधिक बिक रही है। -सज्जनराज गेमावत, ज्वैलर्स

बहू के लिए खरीदे
धनत्रयोदशी को लेकर मैंने बहू के लिए आभूषण खरीदे है। उस दिन ग्राहकों की संख्या अधिक होने के कारण आभूषण पसंद करने में देरी हो जाती हे। इस कारण आज ही पसंद कर बुकिंग करवा ली। -सरोज अग्रवाल, शहरवासी