10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पन्ना
एकसाथ हुए विवाह-निकाह
Play video

एकसाथ हुए विवाह-निकाह

३९८ जोड़ों के एकसाथ हुए विवाह-निकाह- कॉलेज परिसर में दिनभर चला विवाह सम्मेलन का आयोजन- कन्यादान योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा-ट्रकों में भरकर आई उपहार सामग्री को नव विवाहित जोड़ों को दिया गया उपहार
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पन्ना

•

image

Shashikant Mishra

•

Updated: 6 Mar 2023, 10:58 PM IST

अजयगढ़. नगर के सरकारी कॉलेज परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में पूरे दिन विवाह कार्यक्रम चलता रहा। इसमें हजारों की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन में २९५ जोड़ों के विवाह हिंदू विवाह पद्धति से कराए गए, जबकि तीन मुश्लिम जोड़ों का निकाह पढ़ा गया। विवाह के बाद विदाई का क्रम दोपहर से शुरू हुआ तो देर शाम तक चला। विवाह समारोह में मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह और अन्य जिला प्रशासन और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने शामिल होकर नव विवाहित जोड़ों को आर्शीवाद प्रदान किया।


विवाह कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह ९ बजे से ही हो गया था। रविवार को पूरा दिन और रात में आयोजन स्थल पर तैयारियों का दौर चला। सोमवार को सुबह से शुरू हुए विवाह कार्यक्रम में एकबार में ५०-५० लोगों के विवाह कराए गए। इससे आयोजन पूरा करने के लिए छह शिफ्टों में कार्यक्रम हुए। सुबह से शुरू हुआ विवाह कार्यक्रमों का सलिसिला पूरा दिन चला। आयोजन में इतने अधिक लोग थे कि जहां देखो वहीं लोगों की भीड़ ही भीड़ दिखाई दे रही थी। आयोजन के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था नहीं हो इसलिए सभी जोड़ों के लिए अलग-अलग काउंटर की व्यवस्था की गई थी। व्यवस्था सम्हालने के लिए स्थानीय प्रशासन के सैकड़ों की संख्या में अधिकारी और कर्मचारी लगे हुए थे।