30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पन्ना
फूलों-पत्तों से सजाई रंगोली
Play video

फूलों-पत्तों से सजाई रंगोली

रंगोली सजाओ प्रतियोगिता में तीन गांवों की आधा सैकड़ा से भी अधिक युवतियों और किशोरियों ने लिया हिस्सा-प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

Google source verification

पन्ना. लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करने के लिए सामाजिक संगठन रिलायंस फाउंडेशन की ओर से ग्राम अहिरगुवा में रंगोली सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें रक्सेहा, अहिरगुवां और अहिरगुवां कैप की आधा सैकड़ा से भी अधिक युवतियों और किशोरियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में किसी ने फूल-पत्तों से रंगोली को सजाया तो किसी ने रंग और कलर से। रंगोलियों का आकर्षण देखते ही बन रहा था। रंगोली के विजेताओं की घोषणा के लिए कोसिका की अपूर्व नरेश, उडक़ी की ग्राम संगठन अध्यक्ष नुक्कड़ पार्वती मंडल और अहिरगुवां की सीएलएफ अध्यक्ष रेखा सुतार ने विजेताओं का चयन किया।


विजेताओं को मिले पुरस्कार
प्रतियोगिता में उडक़ी ग्राम निवासी ललिता सरकार की बनाई रंगोली को प्रथम स्थान मिला है। दूसरे स्थान पर अहिगुवां कैंप निवासी प्रिया विश्वास रहीं। तीसरे स्थान पर अहिरगुवां कैंप की ही गायत्री सरकार रहीं। अतिथियों द्वारा प्रतियोगिता की विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही निर्णायक मंडल की महिलाओं को भी स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण इक_े हुए।