24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पन्ना
हनुमंतलाल के जयकारों के साथ निकली शोभायात्रा
Play video

हनुमंतलाल के जयकारों के साथ निकली शोभायात्रा

हनुमान जयंती पर पवई में दिनभर हनुमान भाटे में हुए कार्यक्रमशाम को शहर में गाजे-बाजे के साथ निकाली शोभायात्रा
Google source verification

पवई. हनुमान जयंती के मौके पर गुरुवार को विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल एवं धर्म प्रेमी युवाओं द्वारा नगर में हनुमानजी की शोभायात्रा निकाली गई। यह शाम करीब 7 बजे जगदीश स्वामी मंदिर से गाजे बाजे एवं जयकारों के साथ शोभायात्रा शुरू हुई । शोभायात्रा का नगर के प्रमुख मार्ग पर स्थित स्हनुमान मंदिर, गाधी चौक, मंदिर झंडा बाजार , दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर, बालाजी मंदिर करही तिराहा मिलोनीगंज एवं पुलिस थाना के हनुमान मंदिरों से जगदीश स्वामी मंदिर मं संपन्न हुई। शोभायात्रा और भगवान की झांकी का नगर वासियों ने जगह-जगह आरती उतारी। शोभायात्रा में शामिल लोगों का जगह-जगह स्वागत-सत्कार किया गया। गांधी चौक मे प्रसाद स्वरूप खिचड़ी बाटी गई।