7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजनीति
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा-देश से कभी खत्म नहीं होगा आरक्षण, इधर बोले- कांग्रेसियों का दिमागी संतुलन बिगड़ गया है
Play video

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा-देश से कभी खत्म नहीं होगा आरक्षण, इधर बोले- कांग्रेसियों का दिमागी संतुलन बिगड़ गया है

मुख्यमंत्री साय मैनपुर में भाजपा की चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashutosh Kumar

•

Updated: 11 Apr 2024, 8:16 PM IST

रायपुर. छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहे हंै, वैसे ही कांग्रेस और भाजपा के बीच विवादित बयान बढ़ते जा रहे है। दोनों ही पार्टी एक-दूसरे पर लगातार निशाना साध रहे हैं। इसी दौरान छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि भाजपा के सुशासन की सरकार में जनहित का सब काम सांय-सांय हो रहा है। इसलिए कांग्रेस का बाय-बाय हो रही है, जिसके कारण कुछ भी आंय-बाय बोल रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस में कार्यकर्ताओं का बिल्कुल भी सम्मान नहीं हैं, वहां परिवारवाद है, भ्रष्टाचार है। कांग्रेसियों की दुर्गति हो गई है और आगे भी उसकी दुर्गति तय है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को गरियाबंद जिले के मैनपुर में भाजपा की चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।

वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी कवासी लखमा के “मोदी मर जा” वाले बयान को आड़े हाथों लेते हुए सीएम साय ने कहा कि कांग्रेसियों का दिमागी संतुलन बिगड़ गया है, सब पागल हो गए हैं। गरियाबंद स्थित मैनपुर के गुरुजी भाठा में सीएम ने कहा कि “पूरा छत्तीसगढ़ म कांग्रेसिहा मन के हार दिखत हे, त एमन के दिमाग के संतुलन बिगड़ गे हे। उन्होंने कहा कि आज ये कवासी लखमा का बोलत हे, कि मैं तो जीतत हौं, लेकिन ओ मोदी जी मर जाए, अइसे गोंडी भाषा म बोलत हे। साय ने जनता से भी पूछा कि क्या कांग्रेसियों का ऐसा बोलना उचित है? उन्होंने कहा कि एमन के दिमाग खराब हो गिस हे, सब पागल हो जात हे एकदम।”

बड़ी खबरें

View All

राजनीति