29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजनीति
कांग्रेस दल नहीं दलदल जिसमें फंसा इंडी गठबंधन- शिवराज
Play video

कांग्रेस दल नहीं दलदल जिसमें फंसा इंडी गठबंधन- शिवराज

मुख्यमंत्री चौहान ने अमरपाटन में चुनावी जनसभा को किया संबोधित

Google source verification

सतना। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अमरपाटन में भाजपा उम्मीदवार रामखेलावन पटेल के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रियंका गांधी के मध्यप्रदेश दौरे को लेकर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि, मैडम प्रियंका मध्यप्रदेश आकर झूठ की दुकान सजाती हैं। उन्होंने कहा कि, इतना झूठ तो मत बोलिए, झूठ बोले कौवा काटे। साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रियंका से सवाल पूछते हुए कहा कि, हम तो प्रदेश की जनता की सेवा में लगें हैं, कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश के लिए क्या किया है..?

मुख्यमंत्री ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के विकास को नई उंचाईयों पर पहुंचा रहें हैं। दुनिया भर में भारत का मान-सम्मान बढ़ा रहें हैं। प्रधानमंत्री के आशीर्वाद से मध्यप्रदेश भी सभी क्षेत्रों में निरंतर विकास कर रहा है, लेकिन इस विकास को और गति देने के लिए मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार जरूरी है।


कांग्रेस पार्टी दल नहीं दलदल है

शिवराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी दलदल बन गई है, जिसमें इंडी गठबंधन ही फंस गया। कोई भी आप पर भरोसा नहीं कर रहा है तो मध्यप्रदेश आप पर कैसे भरोसा करेगा। प्रियंका जी आप कहती हैं कि, भाजपा ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया। हम तो प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि दे रहे हैं। हम सिंचाई की व्यवस्था कर रहे हैं, हम जीरो प्रतिशत ब्याज पर कर्ज दे रहे हैं। उन्होंने कहा की तुमने क्या किया था, जब कांग्रेस की सरकार आई तो वादाखिलाफी कर किसानों का कर्ज माफ तक नहीं किया।


कांग्रेस चालू पार्टी है, लोगों को धोखा देती है

मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव कह रहें हैं कि कांग्रेस चालू पार्टी है, कांग्रेस लोगों को ठगती है, कांग्रेस पर भरोसा करके हमने गलती की। इंडी गठबंधन वाले लोग ही कांग्रेस को कोस रहे हैं, कह रहें हैं कि, कांग्रेस भरोसा करने लायक पार्टी नहीं है।