19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजनीति
पीएम मोदी पर लालकिले से 5 बार झूठ बोलने का आरोप, कांग्रेस ने जारी किया वीडियो
Play video
Hindi News / Political / Videos / पीएम मोदी पर लालकिले से 5 बार झूठ बोलने का आरोप, कांग्रेस ने जारी किया वीडियो

पीएम मोदी पर लालकिले से 5 बार झूठ बोलने का आरोप, कांग्रेस ने जारी किया वीडियो

वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पिछले पांच वर्षों में लालकिले से दिए गए भाषणों के चुनिंदा अंश दिखाए गए हैं, जिसे झूठ बताया जा रहा है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 22 Aug 2018, 7:22 PM IST

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस मोदी सरकार को हर तरफ से घेरने की कोशिश में जुटी हुई है। कभी राफेल डील तो कभी बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के बेटे की संपत्ति को लेकर हमले जारी हैं। इसी बीच कांग्रेस ने एक वीडियो जारी किया है, इस वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पिछले पांच वर्षों में लालकिले से दिए गए भाषणों के चुनिंदा अंश दिखाए गए हैं। इसमें दावा किया गया है कि पीएम ने पांच साल में देश की जनता से कैसे-कैसे झूठ बोले हैं। कांग्रेस ने इस वीडियो को ‘स्वतंत्रता दिवस विशेष: मोदी सर्वश्रेष्ठ झूठ बोलते हैं’ टाइटल दिया है।

कांग्रेस ने पीएम के पिछले पांच से लालकिले पर दिए भाषणों से क्लिप तैयार किया है। उसने अपने यूट्यूब चैनल पर लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वैकल्पिक तथ्यों से ज्यादा प्यार है। उनके द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर दिए गए भाषणों के बोले गए झूठ महान है। यहां सबसे अच्छा 5 झूठ हैं।