7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजनीति
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना कहा- ईडी, आईटी और सीबीआई चंदा वसूली के एजेंट बन चुके हैं
Play video

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना कहा- ईडी, आईटी और सीबीआई चंदा वसूली के एजेंट बन चुके हैं

भाजपा महादेव ऐप को संरक्षण दे रही है: दीपक बैज
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashutosh Kumar

•

Updated: 19 Mar 2024, 8:14 PM IST

रायपुर. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मंगलवार को एक पत्रकारवार्ता के दौरान कहा कि केंद्र सरकार ने केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग विपक्षी दलों के नेताओं के दमन के साथ ईडी, आईटी, सीबीआई का दुरुपयोग कर भाजपा का वसूली एजेंट बना दिया है। जहां चुनाव होते हैं वहां के विपक्षी दलों नेताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराए जाते हैं। ईडी के द्वारा षडयंत्र रचा जाता है। पूरे देश में यहीं स्थिति है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा का षडयंत्र बताते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के पहले भी ईडी के माध्यम से भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए छत्तीसगढ़ में तरह-तहर के प्रोपोगंडा अपनाए और आरोप लगाए हैं। षंडयंत्रपूर्वक तीन दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश के ऊपर एफआईआर किया गया। इससे सीधा-सीधा साफ है कि भाजपा पूरी तरह से चुनाव मैदान में डर गई है और अपने आप को हारा मान चुकी है। इसलिए इस तरह के हथकंडे अपना रही है।

महादेव मामले में हमारी सरकार में कई एफआईआर हुईं और कई लोगों की गिरफ्तारी भी हुई। हमारी सरकार ने केन्द्र सरकार को पत्र लिखा कि महादेव ऐप बंद किया जाए, बंद नहीं हुआ। भाजपा ऐप को संरक्षण दे रही है। उसपर कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है? कार्रवाई नहीं करने से साफ हो कि भाजपा उसको बचा रही।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति