
नई दिल्ली। फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रासवा ओलांद ने अपने एक ताजा साक्षात्कार में रफाल डील को लेकर बड़ा खुलासा किया है। ओलांद ने कहा है कि रफाल डील में भारतीय उद्योगपतियों को शामिल करने पर फ्रांस की सरकार का कोई भूमिका नहीं है। इसके बाद से कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर मोदी सरकार पर आक्रामक हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की जनता के सामने यह बताना चाहिए कि फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति सच बोल रहे हैं या फिर झूठ।