28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजनीति
मॉब लिचिंग: गृह मंत्री बोले- जरूरत पड़ी तब लाएंगे कानून
Play video

मॉब लिचिंग: गृह मंत्री बोले- जरूरत पड़ी तब लाएंगे कानून

राजनाथ सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार पीट-पीटकर हत्या की घटनाओं (मॉब लिचिंग) को बहुत गंभीरता से ले रही है और 'अगर इन घटनाओं को रोकने के लिए जरूरत पड़ी तो' कानून लाया जाएगा।
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Jul 24, 2018

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को एक बार फिर 1984 के सिख दंगों को मॉब लिचिंग की सबसे बड़ी घटना बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पीट-पीटकर हत्या की घटनाओं (मॉब लिचिंग) को बहुत गंभीरता से ले रही है और ‘अगर इन घटनाओं को रोकने के लिए जरूरत पड़ी तो’ कानून लाया जाएगा।

राजस्थान के अलवर में एक पशुपालक को कथित रूप से गौरक्षकों द्वारा पीट-पीटकर मारे जाने का मुद्दा विपक्ष द्वारा लोकसभा में उठाए जाने पर राजनाथ ने कहा, मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि हम केवल चिंतित ही नहीं हैं, बल्कि घटनाओं को गंभीरता से ले रहे हैं। विचार-विमर्श के बाद हम निर्णय लेंगे कि इस तरह की घटनाओं के खिलाफ मजबूत कार्रवाई करने के लिए क्या करने की आवश्यकता है। अगर जरूरत पड़ी तो हम कानून लाएंगे।