
श्रीनगर: नेशनल कांफ्रेंस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के बाद अब कांग्रेस ने भी कहा है कि जम्मू एवं कश्मीर में नगरपालिका व पंचायत चुनाव कराने के लिए हालात अनुकूल नहीं हैं। बुधवार को पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष जी.ए.मीर ने कांग्रेस कोर ग्रुप की बैठक के बाद कहा कि चुनावों की घोषणा जमीनी हकीकत का जायजा लिए बिना कर दी गई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार व राज्य प्रशासन को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वे चुनाव चाहते हैं या यह सिर्फ एक चाल है। जम्मू कश्मीर में नगरपालिका व पंचायत चुनाव कराने के लिए हालात अनुकूल नहीं हैं।