
हजारीबाग। केंद्रीय उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने रामगढ़ के मॉब लिंचिंग को सम्मानित करने के वाली अपनी विवादास्पद तस्वीर पर कहा सफाई दी है। उनका कहना है कि वे जमानत मिलने के बाद मेरे घर आए थे और मैंने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
बता दें कि जयंत सिन्हा ने बरी होकर उनके घर आए आरोपियों को फूलों की माला पहनाई, मिठाई खिलाई और उनके साथ फोटो भी खिंचाई थी। इसके बाद उन पर सियासी हमले तेज हो गए। इस पूरे मामले के सामने आने के बाद विपक्षी पार्टियों ने जयंत सिन्हा को निशाने पर लिया। विपक्ष का कहना है कि देश में जब शक का माहौल बना हुआ हैं और अफवाहों के आधार पर अभी तक 27 लोगों की हत्या की जा चुकी है ऐसे में एक केंद्रीय मंत्री का यह गैर जिम्मेदाराना कृत्य बेहद निंदनीय है।
वीडियो में देखें अपनी सफाई में क्या कहना है सिन्हा का…