20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजनीति
जेडीएस के बागी विधायक का बयान- कुमारस्वामी को काम नहीं करने दे रही कांग्रेस
Play video
Hindi News / Political / Videos / जेडीएस के बागी विधायक का बयान- कुमारस्वामी को काम नहीं करने दे रही कांग्रेस

जेडीएस के बागी विधायक का बयान- कुमारस्वामी को काम नहीं करने दे रही कांग्रेस

कर्नाटक में विधायकों के इस्तीफे के बाद सियासी संकट जेडीएस के बागी विधायक नारायण का कांग्रेस पर आरोप सीएम कुमारस्वामी का काम नहीं करने दे रही कांग्रेस
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 10 Jul 2019, 1:48 PM IST

नई दिल्ली। कांग्रेस-जेडीएस विधायकों के इस्तीफों के बाद कर्नाटक में सियासी संकट जारी है। विधानसभा में संख्याबल कम होने कुमारस्वामी सरकार मुसीबत में आ गई है। यही कारण है कि कांग्रेस और जेडीएस किसी तरह सरकार को बचाने के प्रयास में जुटे हैं। पूरा अमला बागी विधायकों को मनाने में जुट गया है। लेकिन मुंबई के होटल में ठहरे बागी विधायकों ने कांग्रेस और जेडीएस दोनों ही दलों के नेताओं से मिलने से साफ इनकार कर दिया है। जेडीएस के बागी विधायक नारायण गौड़ा का आरोप है कि कांग्रेस मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी को काम नहीं करने दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार में कांग्रेस से अत्यधिक दखल मुख्यमंत्री परेशान हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने केवल विधायकी से इस्तीफा दिया है, न कि पार्टी से।