10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजनीति
भूमि अधिग्रहण कानून में संशोधन के खिलाफ विपक्ष का झारखंड बंद, ट्रेनें रोकीं
Play video

भूमि अधिग्रहण कानून में संशोधन के खिलाफ विपक्ष का झारखंड बंद, ट्रेनें रोकीं

झारखंड मुक्ति मोर्चा के इस बंद को कांग्रेस, जेवीएम, आरजेडी और वाम दलों का समर्थन हासिल है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 5 Jul 2018, 1:32 PM IST

नई दिल्‍ली। भूमि अधिग्रहण कानून 2013 में संशोधन के विरोध में झारखंड की विपक्षी पार्टियों ने आज ‘झारखंड बंद’ का आह्वान किया है। 12 घंटे के बुलाए गए झारखंड मुक्ति मोर्चा के इस बंद को कांग्रेस, जेवीएम, आरजेडी और वाम दलों ने भी समर्थन दिया है। झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के कई इलाकों में बंद का असर देखने को मिल रहा है। इनमें जमशेदपुर, धनबाद, गिरिडीह, बोकारो, रामगढ़, चतरा, पाकुड़ और अन्य इलाके शामिल हैं। बंद के समर्थकों ने यहां के सभी मुख्य मार्गों और रेलवे स्टेशनों पर जाम लगा दिया है। राज्‍य के डीजीपी ने बंद के दौरान कानून का उल्‍लंघन करने वालों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। प्रदेश भर बंद को देखते हुए भारी संख्‍या में पुलिस बल और रिजर्व सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति