
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में गठबंधन की सरकार बनाने की कवायत अभी शुरु भी नहीं हुई थी कि राज्यपाल ने विधानसभा भंग करने का ऐलान कर पूरे विपक्ष को चौंका दिया। इसके बाद शुरु हुआ सियासी बयानबाजी का सिलसिला। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने पीडीपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने के लिए दावा पेश करने के लिए पीडीपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस को संभवत सीमा पार से निर्देश मिला है। इसके बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने बीजेपी नेता को आरोप साबित करने की चुनौती दे डाली। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है कि मैं राम माधव साहब और उनके संगठन को सबूत के साथ यह साबित करने की चुनौती देता हूं कि हमें पाकिस्तान से निर्देश दिया गया।