
नई दिल्ली। कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन के नेता एचडी कुमारस्वामी बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेगें वहीं राज्य में उपमुख्यमंत्री एक होगा या दो इस पर सियासत गरमा गई है। कर्नाटक प्रदेश कमेटी के चेयरमैन जी परमेश्वर ने कहा है कि दो उपमुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव था लेकिन अब इस पर कांग्रेस के आलाकमान को ही फैसला करना है। आपको बता दें कि इसी संबंध में बातचीत करने के लिए सोमवार को एचडी कुमारस्वामी सोमवार को दिल्ली पहुंच रहे हैं। कुमारस्वामी इस मामले को लेकर यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलकर बातचीत करेंगे।
कर्नाटक मंत्रिमंडल: कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन में किसे मिलेगा कौन सा मंत्रालय, जानिए एक नजर में !
मिलकर कैबिनेट विस्तार पर बातचीत करेंगे: कुमारस्वामी
आपको बता दें कि रविवार को मीडिया से बात करते हुए कुमारस्वामी ने कहा कि वे सोमवार को दिल्ली जाएंगे और सोनिया गांधी-राहुल गांधी के साथ मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि दोनों से मिलकर कर्नाटक में कैबिनेट के विस्तार पर चर्चा करेंगे तथा राज्य में अगले पांच वर्ष के लिए एक स्थायी सरकार देने के बारे में बातचीत करेंगे।