
#Me too मामले में कई दिनों के बाद आज विदेश राज्यमंत्री एम.जे.अकबर ने पद से इस्तीफा दे दिया। अकबर ने आरोपों को झूठा बताते हुए कोर्ट में आरोप लगाने वाली सभी महिलाओं पर मानहानि का केस दर्ज किया है। इससे पहले, राष्ट्रपति के नाम महिला पत्रकारों ने एक पत्र लिखकर यौन उत्पीड़न के बारे में अवगत कराया। प्रिया रुणाणी के लिखे इस पत्र को 12 अन्य महिला पत्रकारों ने हस्ताक्षर करके समर्थन दिया है। साथ ही, 8 महिला पत्रकारों ने भी इस मामले पर मौखिक स्वीकृति दी है।