10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजनीति
VIDEO: अय्यर का पाक प्रेम, साढ़े चार साल में नहीं सुधरा दोनों देशों का संबंध, बातचीत का सिलसिला हो शुरू
Play video

VIDEO: अय्यर का पाक प्रेम, साढ़े चार साल में नहीं सुधरा दोनों देशों का संबंध, बातचीत का सिलसिला हो शुरू

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हाल ही में मणिशंकर अय्यर को पार्टी से निलंबित कर दिया था।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Kumar Jha

•

Updated: 20 Aug 2018, 8:03 PM IST

नई दिल्ली: कांग्रेस में घर वापसी के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर का पाकिस्तान प्रेम एक बार फिर जग उठा है। कांग्रेस में निलंबन वापस होने के बाद बड़ा बयान दिया है। मणिशंकर ने कहा कि भारत को पड़ोसी मुल्क के साथ बातचीत की सिलसिला शुरू करना चाहिए। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के संबंध एक बुनियादी सवाल है और दोनों के बीच बातचीत शुरू होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार सालों से दोनों देशों के बीच किसी भी तरह की बातचीत का माहौल तैयार नहीं हुआ। अब भारत को पाकिस्तान के साथ बातचीत का जोखिम लेना चाहिए। क्योंकि बातचीत के जरिए सभी चीजों को सलटा जा सकता है।

पीएम पर अभद्र टिप्पणी करने के बाद राहुल ने अय्यर को निकाला था

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हाल ही में मणिशंकर अय्यर को पार्टी से निलंबित कर दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने के लिए मणिशंकर अय्यर को पार्टी से निकाल दिया गया था। लेकिन पिछले दिनों फिर से पार्टी में शामिल किया गया।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति