28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजनीति
VIDEO: ‘मन की बात’ में मोदी ने कहा- ‘सब उम्मीदों पर खरे उतरे’
Play video

VIDEO: ‘मन की बात’ में मोदी ने कहा- ‘सब उम्मीदों पर खरे उतरे’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में आयोजित हुए 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले भारतीय एथलीटों को बधाई दी।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 29 Apr 2018, 2:12 PM IST

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में आयोजित हुए 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले भारतीय एथलीटों को बधाई दी। इसमें मोदी ने विशेषकर महिलाओं को उनके उम्दा प्रदर्शन के लिए बधाई दी। अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में मोदी ने टेबल टेनिस में स्वर्ण पदक जीतने वाली महिला खिलाड़ी मनिका बत्रा को खासकर उनके प्रदर्शन के लिए सराहा। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस राष्ट्रमंडल खेलों में जिस भी स्पर्धा में हिस्सा लिया, उसमें पदक जीता। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी महिला एथलीटों ने इस साल राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान हमें गौरवांन्वित किया। इसके साथ ही मोदी ने भारत की कुश्ती टीम को भी पदक जीतने की बधाई दी। मोदी ने कहा कि खिलाड़ी सभी की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं और उन्होंने कई पदक जीते।