7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजनीति
छत्तीसगढ़ भाजपा ने जारी किया वो आएगा, ‘फिर आएगा, मोदी आएगा’ गीत
Play video

छत्तीसगढ़ भाजपा ने जारी किया वो आएगा, ‘फिर आएगा, मोदी आएगा’ गीत

इसके लेखक और गायक भाजपा के मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी हैं
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashutosh Kumar

•

Updated: 4 Apr 2024, 7:33 PM IST

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एक वीडियो गीत जारी किया है जिसका शीर्षक है, ‘वो आएगा, फिर आएगा, मोदी आएगा’। इसके लेखक और गायक भाजपा के मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी हैं। भाजपा की ओर से गुरुवार को जारी इस गीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का “मान-सम्मान बढ़ाने के साथ गरीबों को हक दिलाने, महिलाओं का मान बढ़ाने, युवाओं को न्याय दिलाने और देश को विश्वगुरु बनाने की दिशा में बढ़ते कदमों” का जिक्र किया गया है। गीत में “भ्रष्टाचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई और दुश्मनों को सबक सिखाने” की भी बात कही गई है। इस गीत की मुख्य पंक्ति ‘वो आएगा, फिर आएगा, मोदी आएगा’ है। चिमनानी ने यह गीत लिखने और गाने को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री को लेकर उनके मन में एक अलग भावना है। उन्होंने क्या किया है, क्या करेंगे और जनता क्या सोचती है; इसी बात को इस गीत के माध्यम से सामने लाया गया है।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति