
नई दिल्ली। देश के बहु चर्चित मुददे रफाल डील पर फ्रांस की कंपनी दस्सू के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि रफाल डील पर देश दस्सू की सफाई नहीं, बल्कि निष्पक्ष जांच चाहता है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि रफाल डील में हुए भ्रष्टाचार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दस्सू सीईओ एरिक ट्रैपियर छिपा नहीं पाएंगे। आपको बता दें कि दस्सू के सीईओ एरिक ने रफाल डील को लेकर राहुल गांधी की ओर से लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि अंबानी को उन्होंने खुद ही किया था।