
नई दिल्ली। पैट्रोल-डीजल की कीमतों को कम कनरे के बाद भी विपक्ष की ओर से मोदी सरकार की अलोचना की जा रही है। इसे लेकर भाजपा प्रवक्ता और नेता शाहनवाज हुसैन ने शुक्रवार को विपक्ष पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमत को 2.50 रुपए कम कर दिया है। इसे लेकर विपक्ष को सरकार की तारीफ करनी चाहिए थी लेकिन तब भी विपक्ष आलोचना करने में लगा है।