10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजनीति
VIDEO: पीएम की सभा में पंडाल गिरने की ये है वजह, अस्पताल में मोदी ने घायलों को बंधाया ढांढस
Play video

VIDEO: पीएम की सभा में पंडाल गिरने की ये है वजह, अस्पताल में मोदी ने घायलों को बंधाया ढांढस

दरअसल पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। पीएम की सभा स्थल का ग्राउंड मिदनापुर भी गीला हो गया था।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Kumar Jha

•

Updated: 16 Jul 2018, 4:02 PM IST

मिदनापुर: पश्चिम बंगाल के मदिनापुर में सोमवार को उस वक्त बड़ा हादसा हो गया जब पीएम मोदी किसान रैली को संबोधित कर रहे थे। पीएम मोदी के भाषण के दौरान पंडाल का एक हिस्सा गिर गया। इसमें 22 लोग जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि पंडाल पर ज्यादा लोग चढ़ गए थे। इस दौरान पंडाल का एक हिस्सा भरभरा कर गिर गया। इसके बाद अफरा तफरी मच गई। लोग इधर उधर भागने लगे। जिसमें 90 लोग घायल हो गए। हालांकि पीएम की सुरक्षा के लिए मौजूद एसपीजी के जवानों ने इन लोगों को पंडाल से निकाला और अस्पताल पहुंचाया। वहीं पीएम मोदी अपना भाषण खत्म कर सीधे मिदनापुर मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों से मिले। पीएम मोदी ने घायलों से मिलकर कहा कि अगर आपके अंदर हौसला है तो जल्द ही आप ठीक हो जाएंगे। अस्पताल में घायलों से मिलने के दौरान एक वाक्या सामने आया। पीएम मोदी घायल महिलाओं से मिल रहे थे तो एक महिला ने उनसे ऑटोग्राफ की मांग कर दी। पीएम ने तुरंत उस महिला को ऑटोग्राफ दे दिया।

लगातार बारिश के चलते गिरा पंडाल

पंडाल गिरने की मुख्य वजह मिदनापुर में लगातार हो रही बारिश है। दरअसल पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। पीएम की सभा स्थल का ग्राउंड मिदनापुर भी गीला हो गया था। पीएम ने कहा कि बारिश और हादसे के बावजूद लोग सभा में मौजूद रहे इसके लिए वे उन्हें धन्यवाद देते हैं।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति