16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजनीति
Video: कांग्रेस में होगी 50 फीसदी महिलाओं की भागीदारीः राहुल गांधी
Play video

Video: कांग्रेस में होगी 50 फीसदी महिलाओं की भागीदारीः राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि 50 फीसदी महिलाओं को कांग्रेस पार्टी में शामिल करने का लक्ष्य है।

Google source verification

image

Prashant Kumar Jha

Aug 07, 2018

नई दिल्ली: दिल्ली के तालकटोरा में मंगलवार को महिला अधिकार सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शामिल हुए। राहुल गांधी ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मोदी सरकार पर सवाल खड़े किए। राहुल गांधी ने कहा कि देश में महिलाओं की स्थिति बेहद खराब है। चार साल में महिलाओं के खिलाफ भय का माहौल है। पीएम महिलाओं के बारे में कुछ नहीं बोलते सिर्फ बुलेट ट्रेन पर बोलेत हैं। बच्चियों से रेप की घटनाएं हो रही है लेकिन पीएम एक शब्द नहीं बोलते । पीएम कहते हैं बेटी बचाओ बेटी पढाओ लेकिन ये कभी नहीं बोला कि किससे बचाना है। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा महिलाओं का सम्मान करती रही है।

महिला आरक्षण पर भाजपा चुप क्यों

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा चुप्पी साध लेती है। अभी तक महिला आरक्षण बिल पर चर्चा नहीं की गई। कांग्रेस पार्टी महिला आरक्षण के मुद्दे पर खुलकर समर्थन करेगी। राहुल गांधी ने कहा कि 2019 में अगर उनकी सरकार बनी तो महिला आरक्षण बिल पास कराएंगे। साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि बड़ी संख्या में महिलाओं को कांग्रेस पार्टी में शामिल करने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस में महिलाओं की 50 फीसदी भागीदारी होगी।

जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन में शामिल हुए राहुल गांधी

गौरतलब है कि मुजफ्फरपुर बालिका गृहकांड को लेकर पिछले दिनों आरजेडी ने दिल्ली में धरना प्रदर्शन किया। जंतर मंतर पर आयोजित इस प्रदर्शन में विपक्ष की कई पार्टियां एकजुट होकर बिहार सरकार और बीजेपी पर हमला बोला। इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल हुए। इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा कि देश मे भय का माहौल बना हुआ है। कमजोर को खुलेआम दबाया जा रहा है। राहुल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मुजफ्फरपुर में बालिका आश्रय गृह में दुष्कर्म के आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई करनी चाहिए।