
नई दिल्ली। पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने तारीखों का ऐलान कर दिया। राजस्थान और तेलंगाना में 7 दिसंबर को मतदान होगा जबकि मध्य प्रदेश में 28 नवंबर और मिजोरम में 29 नवंबर को मतदान होगा। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 12 और 20 नवंबर को मतदान होगा। जबकि सभी राज्यों के परिणाम 11 दिसंबर को आएंगे।