12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजनीति
मोदी के मंत्री अठावले का बड़ा बयान, सनातन संस्था पर प्रतिबंध लगाए सरकार
Play video

मोदी के मंत्री अठावले का बड़ा बयान, सनातन संस्था पर प्रतिबंध लगाए सरकार

संस्‍था की मांग हैं कि संविधान से धर्मनिरपेक्ष शब्‍द हटे।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 28 Aug 2018, 12:06 PM IST

नई दिल्ली। मोदी के केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के प्रमुख रामदास उठावले ने कहा कि अगर नरेंद्र दाभोलकर और गौरी लंकेश की हत्या के पीछे सनातन संस्था का हाथ है, तो इसे तुरंत प्रतिबंधित किया जाना चाहिए। अठावले ने कहा कि सनातन संस्था को अपनी हिंसक गतिविधियों को रोकनी होगी। संविधान से धर्मनिरपेक्ष शब्द हटाने की मांग करने वाली हिंदू कट्टरपंथी संगठन सनातन संस्था का भी अठावले ने कहा है कि वो अपने दायरे में रहकर काम करे। अठावले ने कहा कि अगर नरेंद्र दाभोलकर और गौरी लंकेश की हत्या के पीछे सनातन संस्था का हाथ है, तो दोषियों को जल्द से जल्द सजा होनी चाहिए।


आपको बता दें कि सचिन अंदूरे की गिरफ्तारी के बाद, सीबीआई ने स्पष्ट किया है कि अंधविश्वास के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले पुणे के नरेंद्र दाभोलकर और बेंगलुरु की पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के तार एक-दूसरे के साथ जुड़े हुए हैं। इन दोनों की हत्या के पीछे कई बार सनातन संस्था का नाम आ चुका है। इस बारे में सनातन संस्था के प्रवक्ता चेतन राजहंस ने कहा था कि संविधान से सेकुलर को हटा देना चाहिए, क्योंकि इसकी कोई सही परिभाषा नहीं है। अठावले ने इसका विरोध करते हुए कहा कि एक सेकुलर ही है, जिसने देश को एकजुट बनाए रखा है।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति