नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल (जेडीयू) के 22वें स्थापना दिवस पर लालू यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपने छोटे भाई और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को मुकुट पहनाया। जिसके बाद तेजस्वी ने तेज प्रताप का पैर छुकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान तेज प्रताप ने कहा कि कुछ लोग दोनों भाइयों के बीच रिश्ते में दरार लाने की कोशिश कर रहे हैं और लड़वाना चाहते हैं। लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाएंगे।