नई दिल्ली। देश में कोरोना वैक्सीनेशन के बावजूद कोविड केस बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच सोमवार को संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू हो गया। बजट सत्र में शामिल होने आए सांसदों में भी कोरोना का खौफ साफ दिखाई दिया। जिसके चलते राज्यसभा सांसद डॉ. नरेंद्र जाधव एक विशेष किस्म का मास्क पहन कर आए। यह मास्क एक हेलमेट के जैसा नजर पड़ रहा था। डॉ. जाधव ने जानकारी देते हुए कहा कि यह मास्क 99.7 फीसदी सुरक्षित है।