27 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजनीति

सुब्रह्मण्‍यम स्‍वामी ने सीएम योगी के बयान का किया समर्थन, दलितों को मिले एएमयू में आरक्षण

भाजपा के एक और नेता ने एएमयू और जेएमआईयू में दलित आरक्षण का समर्थन किया।

Google source verification

image

Dhirendra Kumar Mishra

Jun 26, 2018

नई दिल्‍ली। भाजपा के वरिष्‍ठ नेता सुब्रह्मण्‍यम स्‍वामी ने यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि एएमयू और जामिया मिलिया इस्‍लामिया विश्‍वविद्यालय में भी दलितों को आरक्षण मिलना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि एक देश में दो कानून की जो परिपाटी चली आ रही है वो जितना जल्‍द खत्‍म हो जाए बेहतर होगा। उन्‍होंने कहा कि ये सभी शैक्षिक संस्‍थान सरकारी निधि पर चलते हैं। इसलिए आरक्षण को अन्‍य विश्‍वविद्यालयों की तरह यहां पर भी लागू करना जरूरी है।

आपको बता दें कि आरक्षण को लेकर विपक्ष पर हमला बोलते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा था कि जो लोग दलितों की बराबरी की बात करते हैं, वे अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) और जामिया मिलिया इस्लामिया में उनके आरक्षण की वकालत क्यों नही करते? इसके साथ ही योगी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा जब कहीं चुनाव होते हैं, तब राहुल गांधी को मंदिर और जनेऊ की याद आती है। राहुल गांधी की चार पीढ़ियां मंदिर नहीं गईं। न ही उनकी चार पीढ़ियों ने कभी जनेऊ पहना है। राहुल गांधी अब यह दिखाने के लिए मंदिरों में जाते हैं कि मैं हिन्दू हूं। मंदिर दिखावे के लिए नही श्रद्धा के लिए जाया जाता है।