
नई दिल्ली। असम सरकार में कद्दावर मंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी का जोर विकास के साथ पार्टी के लोगों के बीच बेहतर छवि निर्माण पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव एक प्रक्रिया है। चुनाव को विकास किए बगैर जीतना मुश्किल है। विकास के बल पर ही कोई भी सरकार जनता की नजरों में अपनी छवि बेहतर बना सकती है कि वो चुनाव बार बार जीत सके।