27 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजनीति
वीडियो: पीएम मोदी ने डेयरी प्रबंधकों से मीठी क्रांति पर काम करने का आह्वान किया
Play video

वीडियो: पीएम मोदी ने डेयरी प्रबंधकों से मीठी क्रांति पर काम करने का आह्वान किया

पीएम ने कहा कि आज समय आ गया है कि हम नवोन्मेष और मूल्य संवर्धन को महत्ता दें।
Google source verification

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Sep 30, 2018

नई दिल्‍ली। पीएम मोदी मोदी रविवार को मन की बात कार्यक्रम के बाद अहमदाबाद पहुंचे। वहां पर सीएम विजय रुपानी ने उनकी आगवानी की। इसके बाद वो आणंद पहुंचे जहां पर महात्मा गांधी को सर्मिपत एक संग्रहालय, अमूल चॉकलेट के एक संयंत्र और विकास परियोजनाओं के उद्घाटन किया। इसके बाद जनता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, आज समय आ गया है कि हम नवोन्मेष और मूल्य संवर्धन को महत्ता दें। हमारे देश में एक समय था जब हम अभाव के प्रभाव में जीते थे। तब शासन की निर्णय प्रक्रिया अलग हुआ करते थे। आज हमारे सामने संकट अभाव का नहीं है, आज देश के अंदर चुनौती विपुलता की है। पीएम मोदी ने कहा, मैंने गुजरात की बहुत सी डेयरियों को कहा है कि वह मीठी क्रांति पर भी काम करें, जो मधुमक्खियों से संबंधित है।