22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रतापगढ़
अवैध हथियार सप्लाई करने के एक आरोपी को किया गिरफ्तार, फार्म हाउस पर दबिश में हथियार किए थे बरामद
Play video
Hindi News / Rajasthan / Pratapgarh / Videos / अवैध हथियार सप्लाई करने के एक आरोपी को किया गिरफ्तार, फार्म हाउस पर दबिश में हथियार किए थे बरामद

अवैध हथियार सप्लाई करने के एक आरोपी को किया गिरफ्तार, फार्म हाउस पर दबिश में हथियार किए थे बरामद

प्रतापगढ़

•

image

Rakesh kumar Verma

•

Updated: 18 Dec 2024, 5:17 PM IST

प्रतापगढ. कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध हथियार सप्लाई करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना प्रभारी दीपक कुमार बंजारा ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के निर्देशान में अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें पुलिस टीम को 14 दिसंबर को सूचना मिली कि सालमगढ़ हाट क्रेशर के पास स्थित एक फार्म हाउस के अंदर अवैध हथियार है। ऐसे में पुलिस की टीम उक्त फार्म हाउस पर पहुंची। जहां अंदर जाकर तलाशी ली गई तो एक कमरे में ईरशाद पुत्र अब्दुल वहाब शेख निवासी बावडी मोहल्ला बैठा हुआ मिला। जिसके पास अवैध एक नाल की टोपीदार दो बंदुकें एक कपडे की थैली, दो एल्युमिनियम की डिब्बी छोटी व बडी लोहे की धारदार गुप्ती, धारदार लोहे का छुर्रा व कपडे की थैली में 134 नग लोहे के छर्रे व बडी डिब्बी में बारूद मिला। छोटी डिब्बी में पितल के बंदूक के घोडे के पास लगाने की टोपियां मिली। पुलिस ने इरशाद को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आम्र्स एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। अनुसंधान अवैध हथियार सप्लाई करने वाला वांछित निज मुलगनी पुत्र याकुब मोहम्मद निवासी आरके कॉलोनी थाना सुभाष नगर जिला भीलवाड़ा को गिरफ्तार किया। दोनों को न्यायालय में पेश किया।

बड़ी खबरें

View All

प्रतापगढ़

राजस्थान न्यूज़