29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रतापगढ़
धरियावद क्षेत्र में टापू पर फंसे चार लोगों को किया रेस्क्यू
Play video
Hindi News / Rajasthan / Pratapgarh / Videos / धरियावद क्षेत्र में टापू पर फंसे चार लोगों को किया रेस्क्यू

धरियावद क्षेत्र में टापू पर फंसे चार लोगों को किया रेस्क्यू

जिला कलक्टर व एसपी सहित एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचे
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रतापगढ़

•

image

Devi Shankar Suthar

•

Updated: 17 Sep 2023, 2:06 PM IST


प्रतापगढ़. जिले के धरियावद के नरवाली पुलिया पर पानी के तेज बहाव में रविवार सुबह चार लोग फंस गए। सूचना पर जिला कलक्टर और एसपी के साथ एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। जहां चारों लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। इधर पीपलखूंट क्षेत्र में पानी का वेग कम होने पर नेशनल हाईवे 56 पर बड़े और भारी वाहनों के आवागमन के लिए जाम को खुलवाया गया। इधर प्रशासन ने आमजन से पानी के तेज बहाव में नहीं जाने और बारिश के मौसम में सावधानी बरतने की अपील की है। एसडीआरएफ ने माही नदी के गेट खोलने पर टापू पर फंसे चार मजदूरों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पंचायत जूना बोरिया के राजस्व गांव सुरानी का खेड़ा में माही नदी के गेट खोलने के पश्चात चार मजदूर एक टापू पर फंस गए थे। सूचना प्राप्त होने पर थाना अधिकारी पारसोला रमेशकुमार ने एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी। इसके पश्चात एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और टीम द्वारा बचाव कार्य शुरू किया गया। इस दौरान मौके पर जिला कलक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव और जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार भी पहुंचे। करीब 3 घंटे की मशक्कत के पश्चात चारों मजदूर बबलू पासवान निवासी औरंगाबाद बिहार, अरुण कुमार पांडे निवासी गोपालगंज बिहार, नागेंद्र पासवान निवासी झारखंड और मोहनलाल निवासी सुरानी का खेड़ा को सुरक्षित बाहर निकल गया। इनका स्वास्थ्य परीक्षण कर जांच करवाई गई।बांसवाड़ा की माही नदी उफान पर होने से रातभर बंदर रहा एनएच ५६ बंद
प्रतापगढ़. जिले में दो दिनों से भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। कई स्थानों पर पुलियों के ऊपर से पानी बहने के कारण लोगों को आने-जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं प्रतापगढ़ से बांसवाड़ा जाने वाले एनएच 56 भी पानी के बहाव के चलते शनिवार रात से रविवार सुबह तक बंद रहा। माही बांध के गेट खोल दिए जाने से माही नदी भी उफान पर आ गई है। इसका सबसे ज्यादा असर पीपलखूंट क्षेत्र में देखने को मिला है।
प्रतापगढ़ जिले में मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसी के चलते पिछले दो दिनों से जिलेभर में बारिश का दौर लगातार जारी है। इसके चलते अब जिले भर के नदी नाले तूफान पर आ गए हैं। इधर बांसवाड़ा जिले के माही डेम के गेट खोल दिए जाने के कारण माही नदी अपने पूरे वेग पर पर बह रही है। जिसके चलते जिले के पीपलखूंट उपखंड क्षेत्र का जन-जीवन पूरी तरह से प्रभावित है। माही नदी में पानी के तेज बहाव के कारण पीपलखूंट से मुंगाना जाने वाला मार्ग बन्द हो गया है। वहीं चिकली पुलिया पर पानी बह रहा है। पुलिया के ऊपर पानी बहने से कई मार्ग बंद हो गए हैं। लोग जाम में फंसे हुए हैं। इधर पीपलखूंट कस्बे में भारी बारिश और माही नदी में तेज बहाव के कारण 33 केवी सब स्टेशन पानी में डूब गया। साथ ही इसकी चारदीवारी भी पानी के भाव से बह गई। इसके साथ ही राजकीय महाविद्यालय पीपलखूंट और राजीव गांधी सेवा केंद्र के अंदर भी पानी घुस गया। इधर धरियावद उपखंड में भी बारिश का दौर लगातार जारी है। यहां भी बारिश के चलते कई जगहों पर जाम की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।