वीडिय़ो: शिक्षकों की कमी, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
छोटीसादड़ी क्षेत्र के गणेशपुरा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों की कमी व मौजूद शिक्षकों के देरी से आने, 10वीं कक्षा का परिणाम मात्र 11 प्रतिशत रहने से आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन किया।नारेबाजी कर प्रदर्शन कर शिक्षक लगाने की मांग की।