30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रतापगढ़
हाईस्कूल, इंटर के छात्र इसलिए बन गए हत्यारे…
Play video

हाईस्कूल, इंटर के छात्र इसलिए बन गए हत्यारे…

कुंए में मिला था शव

Google source verification

प्रतापगढ़. पुलिस ने शैलेष विश्वकर्मा हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है। गला रेतकर निर्मम हत्या के आरोप में पांच छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार करने के साथ ही हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। रानीगंज बाज़ार से गिरफ्तार पांचों हाईस्कूल से इंटर तक के छात्र बताए जाते हैं। हत्या का कारण शैलेष द्वारा मुख्य आरोपी सचिन की गर्ल फ्रेंड के साथ राह चलते रोज-रोज की जानी वाली छेड़खानी बताई जाती है। जानकारी के अनुसार मुख्य आरोपी सचिन ने पुलिस के सामने खुलासा किया है कि इससे आजिज आकर ही उसने चार साथियों के साथ मिलकर चाकू से गला रेतकर शैलेष की हत्या करने के बाद शव कुंए में फेंक दिया था। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।

 


हत्या में शामिल अंकित के अनुसार पहले सचिन ने छात्र को फ़ोन करके अपने पास बुलाया। घंटों सभी आपस में खेलते और मौज -मस्ती करते रहे, फिर पांचों ने मिलकर शैलेष विश्वकर्मा की हत्या कर दी। हत्या के बाद रानीगंज थाने के रस्तीपुर गांव के कुंए में छात्र का शव फेंक कर फरार हो गए। मृतक रानीगंज कोतवाली के भागीपुर गांव का रहने वाला था। शैलेष हत्याकांड के खुलासे ने सबको हिला कर रख दिया है। रानीगंज इलाके में चर्चा है की पढ़ाई की उम्र में यह छात्र इतने बेरहम कैसे हो गए। जिस उम्र में इनके अंदर डर रहना चाहिए था, उस उम्र में इतनी जघन्य वारदात को अंजाम दे दिए।

 


गौरतलब है कि 24 दिसंबर को छात्र शैलेष के मोबाइल पर किसी का फोन आया था। फोन पर बात करने के बाद वह घर से निकला, तो फिर घर वापस नही आया। परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नही चल सका। परेशान परिजन थाने पहुंचे और गुमशुदगी का मुक़दमा दर्ज कराया। पुलिस तहकीकात कर ही रही थी कि 27 दिसंबर को गांव के ही एक कुंए में शव उतराया देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कुंए से शव निकलवाया, तो शिनाख्त हाईस्कूल के छात्र शैलेष के रूप में हुई। गला काट कर हत्या के बाद शव कुंए में फेंका गया था। शैलेष के परिजनों में कोहराम मच गया था। पुलिस ने इसे गंभीर चुनौती के रूप में लिया और अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी। जब पुलिस ने मोबाइल से कॉल डिटेल खंगाली, तो राज खुल गया। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली की हत्या को अंजाम देने वाले पांचों छात्र रानीगंज बाज़ार में एकत्रित हैं और वह कहीं बाहर भगने की फिराक में है। पुलिस ने घेरेबंदी कर धेराबंदी कर छात्रों को दबोच लिया।