18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रतापगढ़

यूपी के प्रतापगढ़ में प्रधान के पिता की सरेआम गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग कर फैलाई दहशत

हमलावर हत्या करने के बाद फायरिंग करते हुए फरार हो गए...

Google source verification

प्रतापगढ़. बाजार से घर जा रहे प्रधान के पिता की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर हत्या करने के बाद फायरिंग करते हुए फरार हो गए। वारदात की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर तमाशबीनों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को अस्पताल भेजा। लेकिन रास्ते मे ही उसकी सांसे थम गई। जिले में अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे। इन पर पुलिस लगाम लगाने में फेल नजर आ रही है।

मामला मान्धाता कोतवाली के इलाहाबाद फैजाबाद हाइवे पर स्थित भावलपुर गांव का है। भावलपुर का निवासी मो. आरिफ एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है, तो बेटा गांव का प्रधान होने के साथ व्यवसाय भी है। शुक्रवार शाम लगभग 8 बजे वह बाजार से घर जा रहा था। जैसे ही वह हाइवे से गांव की तरफ बाइक को मोड़ा पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर भट्ठे के पास उस पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में आरिफ को तीन गोलियां सीने को भेद गई। गोली मारकर बदमाश फायर करते हुए आसानी से फरार हो गए।

 

गोली की आवाज सुनकर लोग गोली चलने की दिशा में दौड़े तो वहां आरिफ खून से लथपथ पड़ा था। पुलिस को सूचना देने के साथ ही लोगों ने उसके घर पर मामले की जानकारी दी। इस बाबत पुलिस अधिकारी का कहना है कि, घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। परिजनों की तहरीर मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

by सुनील सोमवंशी