
वाराणसी. फूलपुर संसदीय सीट पर होने वाले उपचुनाव में सपा ने सारी ताकत लगा दी है। पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने अपने प्रत्याशी के पक्ष में रोड़ करके विरोधियों की नीद उड़ा दी है। रोड़ शो में हजारों गाडिय़ां शामिल है माना जा रहा है कि यहां पर अब तक की सबसे भारी भीड़ उमड़ी है जो नया रिकॉर्ड है।
यह भी पढ़े:-सपा की हार व मायावती से सबक लेकर अखिलेश यादव ने खेला है बड़ा दांव, सफलता मिलने पर बदलेगी कहानी
फूलपुर संसदीय सीट पर होने वाले उपचुनाव में सपा प्रत्याशी नगेन्द्र पटेल को बीएसपी ने पहले ही समर्थन दे दिया है इसके बाद से सपा खेमे का भी उत्साह बढ़ गया है। अब अखिलेश यादव ने रोड़ शो करके बीजेपी को बड़ा झटका दिया है। अखिलेश यादव के रोड़ शो में एक हजार से अधिक वाहन शामिल है। स्थानीय लोगों का दावा है कि इससे पहले इतना बड़ा रोड़ शो नहीं हुआ है। अखिलेश यादव को जिस तरह से समर्थन मिल रहा है उससे सपा प्रत्याशी का चेहरा भी खिल उठा है। अखिलेश यादव के रोड़ शो में इतनी भीड़ उमड़ रही है कि क्षेत्र में काफी लम्बा जाम लग गया है। अखिलेश यादव भी अपने खास वाहन पर खड़े होकर लोगों को अभिवादन कर रहे हैं। जहां से भी अखिलेश यादव का रोड़ शो जाता है वहां पर अखिलेश यादव के लिए नारेबाजी भी हो रही है।
यह भी पढ़े:-लोक सभा चुनाव 2019 में सपा व बसपा गठबंधन को लेकर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने दिया बयान
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन लगायी सारी ताकत
गोरखपुर व फूलपुर उपचुनाव के लिए 11 मार्च को मतदान होना है। शुक्रवार को शाम पांच बजे से चुनाव प्रचार थम जायेगा। इसके चलते अखिलेश यादव ने फूलपुर संसदीय सीट पर सारी ताकत लगा दी है। इस सीट पर बसपा समर्थित सपा प्रत्याशी को जीत की बहुत उम्मीद है। अखिलेश यादव ने गोरखपुर में भी जाकर चुनाव प्रचार किया था लेकिन सपा का अधिक जोर फूलपुर पर है जिसकी मुख्य वजह यहां पर पहले भी सपा व बसपा प्रत्याशी को मिलती जीत है। जबकि पहली बार डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने यहां चुनाव जीत कर बीजेपी का खाता खोला था। इस सीट पर कमल खिलाने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ से लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या तक लगे हैं।
यह भी पढ़े:-बाहुबली अतीक अहमद के बेटे का दावा, बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा को नहीं हमें दिया है समर्थन,देखें वीडियो