
इलाहाबाद. हाईकोर्ट इलाहाबाद हण्डिया के पंकज यादव व पांच अन्य की गिरफ्तारी पर पुलिस रिपोर्ट पेश किये जाने तक गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। याचियांे पर जानलेवा हमला करने व एस.सी./एस.टी.एक्ट के तहत अपराध का आरोप है।
यह आदेश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा तथा न्यायमूर्ति डी.के.सिंह की खण्डपीठ ने याचिका को निस्तारित करते हुए दिया है। याचिका पर अधिवक्ता कुुंजेश कुमार दुबे ने बहस की। याचीगण का कहना है कि विपक्षियों के खिलाफ उन्होंने एसडीएम हण्डिया के समक्ष चकरोड का कब्जा करने की शिकायत की तो पेशबंदी में उन्होंने याचियों के खिलाफ तीन प्राथमिकियां दर्ज करायी है।
याची पंकज यादव जिला पंचायत अध्यक्ष है, विपक्षी सत्तापार्टी का नेता है और दबाव डालकर मनगढ़ंत एवं झूठे आरोप में प्राथमिकी दर्ज करायी है। किसी को कोई चोट नहीं आयी है। प्राथमिकी रद्द की जाए। कोर्ट ने प्राथमिकी पर हस्तक्षेप से इंकार कर दिया किन्तु गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए विवेचना में याचियों को सहयोग करने का आदेश दिया है।
By Court Correspondence