इलाहाबाद. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने सोमवार को इलाहाबाद में कहा प्रदेश में अपराध को रोकने और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए एनकाउंटर जारी रहेगा। उसे रोका नहीं जाएगी। अपराधी अगर अपनी सामत चाहते हैं तो उन्हें सरेंडर करना होगा। जो अपराधी पुलिस के साथ मुठभेड़ करेगा। उसका जवाब तो पुलिस जरूर देगी।
फूलपुर उपचुनाव में बीजेपी की रणनीति और प्रत्याशी के सवाल से डिप्टी सीएम खुद को बचाते नजर आए। उन्होंने कहा उपचुनाव में कमल चुनाव लड़ेगा। जिला प्रशासन की बैठक के बाद पत्रकारवार्ता में पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने विभिन्न विकास योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने इलाहाबाद का नाम बदले जाने की बात कहते हुए कहा कि शास्त्रों मंे इलाहाबाद को प्रयागराज का नाम दिया गया है।
प्रयाग की इस धरती का नाम आने वाले भविष्य में प्रयाग ही होगा। इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहां गंगापुर में मेगा फूड पार्क स्वीकृत किया गया है। जिसके लिए जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है। भारतनेट परियोजना के तहत पहले चरण में बहरिया, प्रतापपुर और फूलपुर ब्लाॅक चुने गए हैं। इनमें से बहरिया और प्रतापपुर के सभी ग्राम पंचायतों का आॅप्टिकल फाइबर केबल से जोड़ा जाएगा।
फूलपुर की ग्राम पंचायतें भी इसी महीने के अंत तक जुड़ जाएंगी। मार्च 2018 तक बची हुई चार विकासखंडो की पंचायतों को भी आॅप्टिकल फाइबर केबल से जोड़ने का कार्य शुरू हो जाएगा। इस सुविधा से जुड़ने वाली पंचायतों में काॅमन सर्विस सेंटर खोलकर केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे परियोजना में प्रयाग भी शामिल हो गया है। इलाहाबाद से भी फोरलेन सड़क से जोड़ने की तैयारी हो चुकी है। राम वन गमन मार्ग का भी डीपीआर तैयार किया जा रहा है।
इन 14 शहरांे को जोड़ा जाएगा हवाई सेवा से
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने की तीन दशक पुरानी मांग को स्वीकार कर लिया गया है। प्रयास से 14 शहरों के लिए सस्ती हवाई सेवा को मंजूरी मिल चुकी है। इसमें गोरखपुर, पटना, लखनऊ, देहरादून, कोलकाता, भुवनेश्वर, रायपुर , बंगलौर, नागपुर, पुणे, मुंबई, भोपाल, इंदौर के लिए सस्ती हवाई सेवा का लाभ इलाहाबाद के लोगों को मिल सकेगा।