10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रयागराज
इलाहाबाद के सिविल लाइंस इलाके में जिम में लगी आग, मची अफरातफरी
Play video

इलाहाबाद के सिविल लाइंस इलाके में जिम में लगी आग, मची अफरातफरी

आग की लपटें निकलती देख तीन मंजिला बिल्डिंग में मौजूद लोग जान बचाकर बाहर भागने लगे।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Akhilesh Kumar Tripathi

•

Updated: 2 Jul 2018, 7:05 PM IST

इलाहाबाद. सिविल लाइंस इलाके में सोमवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक जिम में भीषण आग लग गयी। बंद जिम के अंदर से आग की लपटें निकलती देख तीन मंजिला बिल्डिंग में मौजूद लोग जान बचाकर बाहर भागने लगे।

जिम के अंदर से आग की लपटें निकलती देख आसपास के लोगों ने जिम मालिक के साथ ही पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद दमकल की दो गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू किया। इस दौरान जिम के ऊपरी मंजिल पर फंसे लोगों को भी दमकल कर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाला।

आशंका जतायी जा रही है कि सुभाष चौराहे के पास की इस जिम में शॉट सर्किट की वजह से आग लगी है । जिम के जिस हिस्से में आग लगी थी वो जिम का स्टोर
रुम था जिसके अंदर के जिम के सामान के साथ ही कैटरिंग का सामान भी रखा था। आग की चपेट में आने से चंद ही पलों में सारा सामान जलकर खाक हो गया। राहत की बात यह रही कि आग पर समय रहते दमकल कर्मियों ने काबू कर लिया, जिससे इस आग लगने की इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ । आग लगने के दौरान जिम के ऊपरी मंजिल में मौजदू सात लोग फंसे हुये थे जिन्हें दमकल कर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया ।

 

BY- PRASOON PANDEY

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश