
इलाहाबाद. निकाय चुनाव के दूसरे चरण में रविवार को वोट डाले जा रहे हैं। सूबे के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी पत्नी अभिलाषा गुप्ता के साथ मतदान करने के लिए अपने बूथ पहुंचे जहां उन्होंने अपने मत का प्रयोग किया। नंद गोपाल गुप्ता की पत्नी अभिलाषा गुप्ता बीजेपी की महापौर की प्रत्याशी है। नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने जनता से अपील की कि घर से निकले और वोट कर सही सरकार का चुनाव करें और देश और प्रदेश के बाद अपने शहर की सरकार को स्थापित करने के लिए निर्वाचन आयोग का सहयोग और लोकतंत्र को मजबूत करें।
नंदी ने कहा कि जब जनता वोट करती है तो चुनाव होता है जब जनता वोटिंग करने नहीं निकलती है तब चुनाव में गणित होती है इसलिए चुनाव करने के लिए घरों से निकले और मतदान करें। नंद गोपाल गुप्ता नंदी अपने पत्नी अभिलाषा गुप्ता नंदी के समर्थन में प्रचार प्रसार करने के लिए महीनों से शहर में है और आज उन्हीं के साथ मतदान करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि शहर के विकास के लिए वोट करें किसी के बहकावे में ना आए।
BY- PRASOON PANDEY