7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रयागराज
वीडियो: दलित छात्र की हत्या के विरोध में पुलिस छिनती रही पुतला तभी आप कार्यकर्ताओं ने लगा दी आग, देखिये फिर क्या हुआ
Play video

वीडियो: दलित छात्र की हत्या के विरोध में पुलिस छिनती रही पुतला तभी आप कार्यकर्ताओं ने लगा दी आग, देखिये फिर क्या हुआ

तीन मंत्रियों के शहर में दलित छात्र की हत्या के बाद फूटा ऐसा गुस्सा कि पुलिस भी देखती रह गई
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

arun ranjan

•

Updated: 12 Feb 2018, 2:55 PM IST

इलाहाबाद. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या सहित तीन मंत्रियों के शहर में शुक्रवार रात एक दलित छात्र की निर्मम हत्या के बाद इलाहाबाद में लोगों का गुस्सा सड़कों पर दिखने लगा है। छात्र जहां सड़कों पर आंदोलन की तैयारी में हैं। वहीं आम आदमी पार्टी ने प्रदेश सरकार का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया।

जिस शहर ने प्रदेश को तीन डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या सहित तीन मंत्री दिए। उसी शहर में दलित छात्र दिलीप सरोज की ईंट से कूच कर शुक्रवार सात करीब साढ़े नौ बजे सरेआम निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही शहर की जनता में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है। दलित छात्र की हत्या से आक्रोशित आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज इलाहाबाद स्थित सुभाष चैराहे पर प्रदेश सरकार के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान जब आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता जब प्रदेश सरकार के खिलाफ पुतला दहन करने लगे तो पुलिस ने पुतला छिनने का प्रयास किया। बावजूद इसके पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के पुतले मंे आग लगा प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

 

 

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश