इलाहाबाद. सुप्रीम कोर्ट में गुरूवार से रोजाना अयोध्या राम जन्मभूमि विवाद की सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट में राम जन्मभूमि विवाद का मामला पक्ष में आए। इसके लिए इलाहाबाद के संगम तट स्थित लेटे हनुमान मंदिर में साधु संतों ने हनुमान चालीसा के साथ सुंदरकांड पाठ किया। साधु संतों के साथ-साथ आम लोगों भी राम मंदिर निर्माण के पक्ष में फैंसला आने की कामना की।
आज सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या के राम मंदिर मामले की सुनवाई प्रारंभ हो गई। सुनवाई प्रारंभ होते ही देश में विभिन्न मंदिरों में राम मंदिर निर्माण के पक्ष में फैंसला आने की कामना के साथ सुबह से ही पूजा पाठ प्रारंभ हो गया है। इसी क्रम में आज संगम नगरी इलाहाबाद में भी प्रसिद्ध लेटे हनुमान मंदिर में साधु संतो ने 51 बार हनुमान चालीसा और सुंदरकांड पाठ करना शुरू किया। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के नाम पर हो रहे इस पूजा पाठ में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
मंदिर में हनुमान चालीसा, सुंदरकांड पाठ के साथ हवन कर हनुमान की विधिवत पूजा आराधना हुई। इस दौरान अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी ने कहा कि अयोध्या मंे भगवान राम का भव्य मंदिर निर्माण की मांग कई सालों से की जा रही है। संबंधित मामले की सुनवाई आज से सुप्रीम कोर्ट में प्रारंभ हो रही है। सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या के राम मंदिर का फैंसला पक्ष में आए। इसके लिए आज बड़े हनुमान मंदिर में सुबह से पूजा आराधना की जा रही है। हनुमान जी ने हमेशा भगवान राम जी के सारे काम किए हैं।
इसलिए आज उन्हें प्रसन्न किया जा रहा है। हम लोगों को पूरा विश्वास है। हनुमान जी अगर प्रसन्न हो गए तो राम मंदिर निर्माण का कार्य होना निश्चित है। हनुमान जी हमारी मनोकामना जरूर पूरी करेंगे। उन्होंने न्यायालय पर भी भरोसा जताया। मालूम हो कि पिछले साल 5 दिसम्बर 2017 को सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या राम जन्मभूमि विवाद मामले की सुनवाई 8 फरवरी से करने की बात कही थी। इसके साथ ही कोर्ट ने विभिन्न पक्षों को भी संबंधित दस्तावेज पेश करने को कहा था। ऐसे में संबंधित मामले की आज फिर सुनवाई शुरू हो गई है।