14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायबरेली
रायबरेली पुलिस ने मुख्यमंत्री के फर्जी सलाहकार को किया गिरफ्तार,एसपी ने दिया यह बयान
Play video

रायबरेली पुलिस ने मुख्यमंत्री के फर्जी सलाहकार को किया गिरफ्तार,एसपी ने दिया यह बयान

रायबरेली पुलिस ने मुख्यमंत्री के फर्जी सलाहकार को किया गिरफ्तार,एसपी ने दिया यह बयान

Google source verification

रायबरेली. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रविंद्र सोनकर ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर अभियोग पंजीकृत कराया है जिसमें बताया गया कि मुख्यमंत्री का फर्जी सलाहकार बनकर अनुचित दबाव बनाने का प्रयास किया गया। सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने डॉक्टर अब्दुल सलीम पुत्र अब्दुल नईम निवासी इंडिया हॉस्पिटल आलमनगर रेलवे क्रॉसिंग बुद्धेश्वर मंदिर थाना पारा जनपद लखनऊ को गिरफ्तार कर लिया है जिसके पास से एक फोन और दो सिम भी बरामद किया है। पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि डॉक्टर अब्दुल सलीम ने अपने भाई अब्दुल हनीफ के साथ मिलकर बहन के ससुराल वालों को जेल भेजने की योजना बनाई थी जिसमें सय्यद न सर नफीस उर्फ साहिल निवासी माल एवेन्यू सर्वपल्ली जनपद लखनऊ की तरफ से मुख्यमंत्री का सलाहकार बनकर फोन करवाया गया था। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सैयद नसर नफीस के ऊपर 25000 का इनाम घोषित किया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अतुल कुमार सिंह वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह आरक्षी लाल प्रकाश दुबे सहित अन्य लोग शामिल थे।