8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायगढ़
धोखाधड़ृी : फर्जी तरीके से जमीन की रजिस्ट्री, दो आरोपी गिरफ्तार
Play video

धोखाधड़ृी : फर्जी तरीके से जमीन की रजिस्ट्री, दो आरोपी गिरफ्तार

भूस्वामी के स्थान पर दूसरी महिला को खड़ी कर की रजिस्ट्रीधरमजयगढ़ पुलिस की फर्जीवाड़े का भंडाफोड़मुख्य आरोपी समेत कंप्यूटर से फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

CHUDAMADI SAHU

•

Updated: 2 Jul 2023, 7:41 PM IST

्ररायगढ़. जमीन रजिस्ट्री में फर्जीवाड़ा किए जाने का मामला उजागर हुआ है। इसमें भूस्वामी महिला के स्थान पर दूसरी महिला को खड़ी करते हुए रजिस्ट्री कराई गई। मामले का खुलासा होने पर धरमजयगढ़ पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक मुख्य आरोपी है तो दूसरा आरोपी कंप्यूटर से फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाला आरोपी है।
इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 15 जून 2023 को शिकायतकर्ता निशांत कुमार ठाकुर निवासी कुसालपुर थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर थाना धरमजयगढ़ में आवेदन देकर पंजीयन कार्यालय धरमजयगढ़ में भूस्वामी उर्वशी गुप्ता नाम के स्थान पर अन्य महिला को खड़ी कर गलत तरीके से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जमीन की रजिस्ट्री कराकर उन्हें आर्थिक क्षति पहुंचाये जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया। थाना धरमजयगढ़ में आवेदन पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान शिकायतकर्ता निशांत कुमार ठाकुर ने बताया कि उर्वशी गुप्ता निवासी सिविल लाईन रायपुर ने भूमि संबंधी के सभी प्रकार के भौतिक एवं न्यायालयीन कार्यों के निस्पादन (सामान्य अधिकार पत्र के द्वारा) नियुक्त किया है। उर्वशी गुप्ता के थाना कापू स्थित ग्राम रूवाफूल के खसरा नंबर 143/1 क का भूमि राजस्व अभिलेख दुरूस्ती के लिए धरमजयगढ़ आने पर पता चला कि बीते 24 अप्रैल 23 को उर्वशी गुप्ता भू स्वामी की भूमि के खसरा नंबर 69/1 रकबा 0.506 एवं खसरा नंबर 76/4 रकबा 0.344 हेक्टेयर को किसी अज्ञात विक्रेता द्वारा उर्वशी गुप्ता के स्थान पर पंजीयन कार्यालय धरमजयगढ में उपस्थित होकर फर्जी आधार एवं ऋण पुस्तिका कूट रचित दस्तावेज तैयार कर धर्मजयगढ़ निवासी सुनील अग्रवाल को विक्रय की गई है।
तैयार कराया फर्जी दस्तावेज
पतासाजी रोहित महंत निवासी नीचे पारा धरमजयगढ़ के अपराध में संलिप्तता पाई गई। उससे पूछताछ करने पर मामले का खुलासा हुआ। संतराम और रोहित महंत धरमजयगढ़ के असीम मंडल के कंप्यूटर दुकान में जाकर कुट रचित तरीके से उर्वशी गुप्ता के नाम का आधार कार्ड व किसान किताब का भाग 1 तैयार कराया और रजिस्ट्रार कार्यालय में उर्वशी गुप्ता के स्थान पर रोहित महंत अपने परिवार की महिला को खड़ी कर फर्जी गवाहों के जरिये जमीन की रजिस्ट्री कराया और भूमि क्रेता सुनील अग्रवाल से 2 लाख 85 हजार लेकर आपस में बांट लिए।
एक फरार आरोपी की चल रही तलाश
आरोपी रोहित महंत के बयान बाद आरोपी असीम मंडल के देव कंप्यूटर में जाकर दबिश दिया गया और आरोपी असीम मंडल को हिरासत में लेकर पूछताछ बाद अपराध में प्रयुक्त कंप्यूटर, प्रिंटर आदि की जब्ती की गई है। अपराध विवेचना दौरान धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा आरोपी रोहित महंत पिता आत्माराम महंत व असीम मंडल पिता अरुण मंडल को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। फरार आरोपी संतराम अगरिया एवं अन्य की तलाश जारी है।